सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: 18 जनवरी को जहानाबाद में होगी 16वीं बिहार राज्य पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2026

जहानाबाद बिहार में पंजा कुश्ती (Arm Wrestling) खेल को नई पहचान और ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 16वीं सीनियर, जूनियर, मास्टर्स एवं महिला वर्ग बिहार राज्य पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चैंपियन जिम एवं डेविस जिम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।
यह चैंपियनशिप 18 जनवरी 2026 (रविवार) को पी. आर. मैरिज हॉल, गौरक्षणी, जहानाबाद (बिहार) में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से सीनियर, जूनियर, मास्टर्स और महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन केरल में प्रस्तावित है। यह राज्य के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होगा।
आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप बिहार में पंजा कुश्ती खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने राज्य के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर न सिर्फ अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें, बल्कि बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।

Jehanabad News: 16th Bihar State Panja Wrestling Championship 2026 to be held in Jehanabad on January 18

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News