सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: शिक्षकों के लिए महानायक थे स्वर्गीय बृजनंदन बाबू : डॉ. सुनील।

बिहार प्रदेश प्रा. सह मा. संस्कृत शिक्षक संघ द्वारा आयोजित हुई शोक सभा।

जहानाबाद शिक्षकों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ने वाले स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन से पूरा शिक्षक समाज गहरे शोक में डूबा हुआ है। वे शिक्षकों के लिए केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि अभिभावक और पथप्रदर्शक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उक्त बातें लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत प्रा. सह उच्च विद्यालय, जहानाबाद में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. एस. के. सुनील ने कही। डॉ. सुनील ने शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शिक्षकों का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन बाबू ने अपने जीवन के 70 वर्षों से अधिक समय शिक्षकों के अधिकार, वेतनमान, सेवा शर्तों एवं सम्मान की लड़ाई को समर्पित कर दिया। प्राथमिक शिक्षकों को जिला बोर्ड की अधीनता से मुक्त कर राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने, वेतनमान और अन्य सेवा लाभ दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। संस्कृत शिक्षकों के हितों के लिए वे सदैव मजबूती से खड़े रहे। इस अवसर पर लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत प्रा. सह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह बिहार प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा ने आज़ादी के बाद से ही शिक्षकों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह से शिक्षकों के प्रतिनिधि के रूप में वार्ता कर चुके थे। बिहार में तीन पीढ़ियों के शिक्षकों का नेतृत्व करते हुए वे बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष रहे।
शोक सभा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर वेंकटेश संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य अमरेश जी, वासुदेव संस्कृत विद्यालय चैनपुरा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, समाजसेवी श्रीकृष्ण मुरारी जी, रणधीर कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुमन शर्मा, मुकेश कुमार, समाजसेवी पत्रकार डॉ. रणजीत कुमार, एस. के. संस्कृत उच्च विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक उदय नारायण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jehanabad News: Late Brijnandan Babu was a great hero for teachers: Dr. Sunil.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News