शिक्षकों ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ।
जहानाबाद प्रेरणा कोचिंग संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े शिक्षकों एवं अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाएँ विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगामी बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक और बौद्धिक रूप से तैयार करती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में निरंतर मेहनत करने, आत्ममूल्यांकन करने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष पढ़ाई के बाद इस तरह की टेस्ट सीरीज इसलिए आयोजित की जाती है ताकि विद्यार्थियों का संपूर्ण रिवीजन हो सके और वे परीक्षा से पूर्व स्वयं को पूरी तरह तैयार कर सकें। इससे न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों और शिक्षकों का भी मान बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के मैनेजमेंट अमरेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन और कक्षा प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखते हुए सफल संचालन में पूरा सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता परीक्षा के विजेता
प्रेरणा टेस्ट सीरीज (12वीं फिजिक्स) के फाइनल परिणाम में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—
1st. लैपटॉप पुरस्कार – सुनील कुमार, महादेव बीघा
2nd. स्मार्ट फोन पुरस्कार – सन्ना प्रवीण, जहानाबाद
3rd.साइकिल पुरस्कार – प्रिंस कुमार गौतम, जहानाबाद
इस अवसर पर Modern Coaching के एस. के. मेहरा, सार्थक GK/GS के कृष्णा सर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
Jehanabad News: Winners of competitive exams were honored at Prerna Coaching Institute.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












