DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला नियोजनालय जहानाबाद द्वारा रोजगार का सुनहरा अवसर, 8 जनवरी को लगेगा जॉब कैम्प।

Jehanabad News: जिला नियोजनालय जहानाबाद द्वारा रोजगार का सुनहरा अवसर, 8 जनवरी को लगेगा जॉब कैम्प।
IMG_20251231_205624

जहानाबाद बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जहानाबाद के तत्वावधान में Bharat Financial Inclusion Limited द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत CRO (Customer Retention Officer) फील्ड वर्क के पद के लिए कुल 50 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है।
इन पदों के लिए जॉब कैम्प का आयोजन दिनांक 08 जनवरी 2026 को सदर प्रखंड परिसर, जिला कोषागार के सामने स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, जहानाबाद में किया जाएगा।
उक्त पद हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को बिहार के विभिन्न जिलों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस पद के लिए मासिक वेतन ₹13,500 निर्धारित है। साथ ही चयनित कर्मियों को PF, ESIC एवं मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला नियोजनालय ने इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। चयन हेतु अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि जॉब कैम्प की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
अतः इस महत्वपूर्ण सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से किए जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके। जिला नियोजन पदाधिकारी

Jehanabad News: Golden opportunity of employment by District Planning Office Jehanabad, job camp to be organised on 8th January.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़