गया: गया में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गया कॉलेज के गेट नंबर एक के
पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि यदि सरदार पटेल
जैसे दूरदर्शी नेता न होते, तो आज भारत अनेक रियासतों में बंटा होता। उन्होंने अपनी लौह दृढ़ता और अटूट राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की 562 रियासतों का विलय कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया।
पटेल जी ने राष्ट्र के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जीवनभर जनसेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य
किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरदार पटेल के
आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और
समरसता को मजबूत करेंगे। डॉ. मिश्रा ने युवा वर्ग से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, गोपाल यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Gayaji News: Sardar Patel Jayanti celebrated: BJP workers pay tribute in Gaya
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












