
बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक जनसभा के दौरान जन अधिकार पार्टी का मंच टूट गया। इस मंच पर पार्टी प्रमुख पप्पू यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए थे, जिस वजह से यह टूट गया। इस घटना में पप्पू यादव का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है वही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हल्की चोट आई है।
इस घटना के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुई है जिसमें मंच टूट गया। लेकिन इसमें मेरा दायां हाथ फैक्चर हो गया है। हालांकि हर परिस्थिति में बिहार में बदलाव के लिए जान भी दांव पर लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। अभियान जारी रहेगा।
यह जनसमुद्र मीनापुर में उमड़ पड़ा।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 31, 2020
वहां प्रशासनिक लापरवाही की वजह से मंच टूट गया।
इसमें मेरा दायां हाथ फैक्चर हो गया है।
हालांकि हर परिस्थिति में बिहार में बदलाव के लिए जान भी दांव पर लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। अभियान जारी रहेगा। pic.twitter.com/Pd0lB78Mmf
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












