रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में अनंत पूजा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

जहानाबाद (मखदुमपुर),अनंत पूजा के अवसर पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु पहाड़ी इलाके के जल स्रोत में स्नान कर पहाड़ की चोटी पर स्थित मंदिर पहुंचे और बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए। मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग की गई और पहाड़ी इलाके में जगह-जगह मजिस्ट्रेट, दंडाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

व्यवस्थापक की जानकारी

मंदिर के व्यवस्थापक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं का आगमन अहले सुबह से ही शुरू हो गया था, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अनंत पूजा के अवसर पर यहां परंपरागत रूप से मेला लगता है, जिसमें बिहार के कोने-कोने से श्रद्धालु शामिल होते हैं।

ऐतिहासिक महत्व

गौरतलब है कि बाबा सिद्धनाथ मंदिर जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ पर स्थित है। अनंत पूजा के मौके पर यहां आयोजित मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम होता है।

Jehanabad News: Crowd of devotees gathered for Anant Puja at Baba Siddhnath temple, strict security arrangements

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News