DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शुभम कुमार को मिला स्वर्ण पदक, NLSIU बेंगलुरु के 33वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सम्मान

Jehanabad News: शुभम कुमार को मिला स्वर्ण पदक, NLSIU बेंगलुरु के 33वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सम्मान
IMG_20250907_194925

जहानाबाद जिले के साउथ दौलतपुर, राजा बाजार निवासी शुभम कुमार, पिता सुरेश महतो (जज ड्राइवर, सिविल कोर्ट जहानाबाद) ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु से स्नातक कर जहानाबाद का नाम रोशन किया है। आयोजित 33वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने डिग्री और स्वर्ण पदक प्रदान किया।

शुभम कुमार ने देश के नंबर-1 लॉ कॉलेज, NLSIU बैंगलोर से 3 वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स पूरा किया है। वे इस विश्वविद्यालय के पहले 3-वर्षीय एलएलबी बैच का हिस्सा भी रहे।

Digital Women Trust

राजीव के. लूथरा स्वर्ण पदक से सम्मानित

शुभम कुमार को अपने बैच में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राजीव के. लूथरा स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व की बात है।

परिवार और जिले में खुशी की लहर

इस उपलब्धि से शुभम के घर और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि शुभम की मेहनत और लगन ने जहानाबाद को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

वर्तमान में कर रहे प्रैक्टिस

शुभम कुमार इन दिनों झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं और वकालत के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

दीक्षांत समारोह का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, ज्ञान भारती मेन रोड, नागरभावी पोस्ट, बेंगलुरु में किया गया।

Jehanabad News: Shubham Kumar gets gold medal, honour at 33rd annual convocation of NLSIU Bangalore

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़