जहानाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जहानाबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी ने आक्रोश मार्च और आक्रोश सभा का आयोजन किया तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।
आक्रोश मार्च की शुरुआत पुराना डीएम ऑफिस से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लिए नारेबाजी करते रहे। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अमिता भूषण राठौर भी मौजूद रहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि “राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस तरह की भाषा का प्रयोग हुआ, वह भारतीय संस्कृति और राजनीति की गरिमा के खिलाफ है। गाली केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को नहीं दी गई, बल्कि पूरे देशवासियों का अपमान किया गया है। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी।”
इस प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जल्द से जल्द सार्वजनिक मंच से महिलाओं और देशवासियों से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका विरोध हर चौक-चौराहे और सड़कों पर जारी रहेगा। महिला नेताओं का कहना था कि जब तक माफी नहीं मिलती, तब तक आक्रोश थमेगा नहीं।
Jehanabad News: BJP’s anger march, effigies of Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav burnt
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












