जहानाबाद। राष्ट्रीय उच्च पथ सं. 33 (Old NH-110) के कि.मी. 0.00 से 89.00 तक चौड़ीकरण (4-Laning) कार्य हेतु प्रस्तावित संरेखण (Alignment) पर सार्वजनिक परामर्श/सहमति बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने सांसद का पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तावित पथ संरेखण की विस्तृत जानकारी दी गई।
सांसद सुरेंद्र यादव ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर 6-6 किलोमीटर पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके।
बैठक में मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार भी मौजूद रहे। उनका भी स्वागत पौधा भेंटकर किया गया। विधायक ने पथ से जुड़ी समस्याओं और स्थानीय स्तर की दिक्कतों को रखते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
इस सार्वजनिक परामर्श बैठक में उपस्थित लोगों ने चौड़ीकरण कार्य से जुड़ी अपनी राय एवं सुझाव प्रस्तुत किए। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Jehanabad News: Public consultation meeting concluded on 4-laning work of NH-33 (Old NH-110)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












