रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न, तेली समाज की एकजुटता का दिखा अद्भुत नजारा

जहानाबाद स्थानीय एक निजी मैरिज हॉल में भव्य रूप से भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तेली समाज के हजारों महिला-पुरुषों ने शिरकत कर समाज की अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो रहे। हॉल पहुंचने पर पूर्व वाइस चेयरमैन कृष्णा गुप्ता सहित समाज के गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में सांसद महतो ने कहा कि “हमारा समाज मेहनत, दान और समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहा है, लेकिन राजनीति में हमारी हिस्सेदारी कम रही है। अब समय आ गया है कि तेली समाज अपना हक खुद ले और राजनीति में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करे।”

कार्यक्रम में पटना मेयर सीता साहू के सुपुत्र शिशिर गुप्ता, तेली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार साहू, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव प्रेम जी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने तेली समाज को अधिक संगठित होने और राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेली समाज लगातार एनडीए को समर्थन देता आया है, उसी प्रकार सभी राजनीतिक दलों को भी समाज को सम्मानजनक भागीदारी देनी चाहिए।

सभा में आगामी विधानसभा चुनावों में तेली समाज को अधिक से अधिक टिकट दिए जाने और पार्टी संगठनात्मक ढांचे में समाज की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस समारोह को सफल बनाने में दामोदर प्रसाद भोला बाबू, लोकहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व उपमुख्य वार्ड पार्षद कृष्णा गुप्ता, विजय प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद गुप्ता, लड्डू कुमार, नितेश कुमार मोनू, राजू सेठ, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ममता साहू, सुनीता साहू, सावित्री सुमन, पूनम गुप्ता, विक्टोरिया सरकार, संजय गुप्ता, विक्रम, लक्ष्मण गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता और पप्पू महाकाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

भामाशाह मिलन सह सम्मान समारोह ने न केवल समाज के प्रतिभागियों को सम्मानित किया बल्कि तेली समाज को एक संगठित और सशक्त शक्ति के रूप में स्थापित करने का भी कार्य किया।

Jehanabad News: Bhamashah Milan cum Honor Ceremony concluded, amazing view of unity of Teli community

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News