DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jehanabad News: करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
IMG_20250825_083711

जहानाबाद। जिले के भगत बीघा में उस समय मातम पसर गया जब 32 वर्षीय युवक पंकज कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पंकज अपने घर के बाहर दलान में किसी काम से गया था। इसी दौरान अचानक तार या शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही पंकज गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पंकज अक्सर दलान में बैठकर अपना काम करता था और लेकिन करंट किस तरह लगा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मोहल्ले में इस घटना से गमगीन माहौल है और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

डॉक्टरों के अनुसार, पंकज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। फिलहाल करंट लगने के सही कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की पूरी वजह का अभी खुलासा होना बाकी है।

Jehanabad News: 32-year-old youth dies due to electric shock, uproar in the family

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़