DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: PUSHKARAM रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और स्वाद का वादा

Jehanabad News: PUSHKARAM रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और स्वाद का वादा
IMG_20250806_193356

जहानाबाद: शहर के मलाहचक क्षेत्र में एक नए और आकर्षक होटल-रेस्टोरेंट PUSHKARAM का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूजा-पाठ और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ किए गए इस रेस्टोरेंट में स्वाद और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।

रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर पियूष रंजन ने बताया कि PUSHKARAM केवल एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय मिठाई और नमकीन ब्रांड बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कार्यरत सभी कारीगर और स्टाफ प्रशिक्षित हैं, जिन्हें कड़े चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बाद नियुक्त किया गया है।

Digital Women Trust

यहां पर ग्राहकों को शुद्ध देसी घी में बनी ताजा मिठाइयों और नमकीनों का लाजवाब स्वाद मिलेगा। खास बात यह है कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां शुगर-फ्री मिठाइयों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

पियूष रंजन ने बताया कि रेस्टोरेंट में मिठाइयों की विविध रेंज उपलब्ध है, जिन्हें कुशल कारीगरों द्वारा प्रेम और साफ-सफाई के साथ तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य लोगों को न केवल स्वादिष्ट बल्कि शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक मिठाई उपलब्ध कराना है।”

उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए PUSHKARAM में मिठाइयों का विशेष कलेक्शन तैयार किया जाएगा, और सभी मिठाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी।

रेस्टोरेंट में नमकीन प्रेमियों के लिए भी स्पेशल चार्ट काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां कचौरी, समोसे, खस्ता, और अन्य नमकीन आइटम्स ताजगी और स्वाद के साथ परोसे जाएंगे। आने वाले समय में यहां साउथ इंडियन फूड की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

रेस्टोरेंट संचालक ने जहानाबाद वासियों से आग्रह किया कि वे एक बार PUSHKARAM की मिठाई और नमकीन का स्वाद जरूर चखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां की मिठास और गुणवत्ता हर ग्राहक को पसंद आएगी।

Jehanabad News: Grand inauguration of PUSHKARAM restaurant, promise of purity and taste

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़