DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: “आव्या हेल्थ केयर हॉस्पिटल” का शुभारंभ, अब हर बीमारी का इलाज एक ही छत के नीचे

Jehanabad News: “आव्या हेल्थ केयर हॉस्पिटल” का शुभारंभ, अब हर बीमारी का इलाज एक ही छत के नीचे
IMG_20250806_203041

जहानाबाद – स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उम्मीद के साथ आव्या हेल्थ केयर हॉस्पिटल ने राजा बाजार बाईपास के पास अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है और यहां दिल्ली एम्स तथा pmch से प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे।

अस्पताल की मुख्य स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी दिव्यमाला ने बताया कि महिलाओं की हर प्रकार की शारीरिक समस्याओं का यहां पर प्रभावी और आधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “महिलाओं में कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिन्हें वे शर्म या झिझक के कारण छिपा लेती हैं। हमारा प्रयास है कि वे बेहिचक हमारे पास आएं और हम उनका उचित उपचार करें। हम सामान्य प्रसव को प्राथमिकता देते हैं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।”

Digital Women Trust

अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि यहां ओपीडी एवं आईपीडी दोनों की उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही डॉ. तरुण शर्मा (MBBS), डॉ. अभिषेक (MBBS) जैसे अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी यहां मरीजों का इलाज करेंगी।

अस्पताल की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां 24×7 इमरजेंसी सेवा और निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। डॉ. दिव्यमाला ने बताया कि यदि किसी मरीज को आवश्यकता पड़ने पर पटना रेफर करना हो, तो उन्हें मुफ्त एंबुलेंस के माध्यम से हमारे पटना सेंटर में पहुंचाया जाएगा, जहां इलाज उचित मूल्य पर किया जाएगा।

गरीबों के लिए भी अस्पताल की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है। जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें न्यूनतम शुल्क पर इलाज दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर ना जाना पड़े।

अस्पताल प्रबंधन ने जिले की महिलाओं विशेषकर ग्रामीण महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें और आव्या हेल्थ केयर हॉस्पिटल में संपर्क करें।

मुख्य सुविधाएं:

  • अनुभवी और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम
  • 24×7 इमरजेंसी और एंबुलेंस सेवा
  • स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा की विशेष व्यवस्था
  • किफायती शुल्क और गरीबों के लिए राहत योजना
  • OPD, IPD और अन्य जरूरी जांच एवं सुविधाएं

यह अस्पताल जहानाबाद के राजा बाजार बाईपास के पास स्थित है और हर प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का समुचित समाधान प्रदान करता है।

Jehanabad News: “Aavya Health Care Hospital” launched, now every disease can be treated under one roof

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़