शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है, बच्चों की नियमित उपस्थिति जरूरी : डॉ. अरविंद चौधरी
जहानाबाद/मांदिल, राजकीय मध्य विद्यालय, मांदिल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का सफल आयोजन किया गया। यह बैठक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने की।
बैठक में सभी शिक्षक, सैकड़ों की संख्या में अभिभावक, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, मीना मंच और बाल संसद के सदस्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा: शिक्षा से बढ़कर दुनिया में कोई धन नहीं। शिक्षा ही वह चाबी है जिससे विकास के बंद दरवाजे खुलते हैं। अभिभावकों से अपेक्षा है कि वे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।”
उन्होंने बच्चों के व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके।
समस्याएं भी रखीं गईं, समाधान भी हुआ
बैठक में अभिभावकों ने भी खुलकर अपनी बातें और समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित थीम पर भी चर्चा हुई और सभी ने उस थीम को अपनाने की शपथ ली।
बैठक में मौजूद रहे ये लोग
इस अवसर पर शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, रानी अर्पणा, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, ऋषिकांत कुमार, विभा वर्मा, रौली कुमारी, श्याम कुमार, साथ ही समुदाय से कंजीत मांझी, गंगा पासवान, सीता देवी, फेकनी देवी, सविता देवी, सुनैना देवी, पार्वती देवी, साहू जी, सोनी देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
यह संगोष्ठी विद्यालय और समुदाय के बीच संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक सफल और प्रेरणादायक पहल साबित हुई।
Jehanabad News: Parent-teacher seminar organized in middle school located in Mandil
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












