DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Assembly Election 2020: Voting for 1st Phase of Bihar Polls Today for 71 seats

Voting for 1st Phase of Bihar Polls Today for 71 seats

बिहार विधान सभा के पहले चरण का चुनाव आज

आज बिहार विधानसभा के चुनाव के पहली चरण के चुनाव होने वाले हैं। आज सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय जिले मे चुनाव प्रक्रिया होगी। इन जिलों में आज सुबह से धारा 144 भी लागू रहेगी।

बता दें कि कोरोना काल में होने वाला यह चुनाव देश में पहला चुनाव होगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन चरणों के इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने कई नए नियम लागू किए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं को कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

आज के होने वाले इस पहले चरण में कुल 71 सीटों पर मतदान होने वाले हैं जिसमें कुल 1066 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है,जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्यासी हैं।

इन 71 सीटों पर आज होंगे मतदान:
औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज , बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर , गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा , कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी , पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव , तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनियां, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकट, अरवल, कुर्था,  टेकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली , हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वरसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई।
 

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News