DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य, जिले का बढ़ाया मान


जहानाबाद: राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।

बिहार तलवारबाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जहानाबाद से विक्रम राज ने सब जूनियर अंडर-14 वर्ग में और अमित कुमार ने जूनियर अंडर-20 वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह उम्मीद जताई है कि वे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस सफलता ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि जिले के अन्य युवाओं को भी खेल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

Jehanabad News: Players won bronze in state level fencing competition, increased the prestige of the district

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News