DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: बिजली कटौती को लेकर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, 12 लोग घायल

जहानाबाद जिले के परसविगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित बीघा और जेठियारा गांव के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जेठियारा गांव में बिजली नहीं आने को लेकर वहां के एक इलेक्ट्रिसियन और उसके एक सहयोगी पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे लाइन जल्द से जल्द ठीक करें। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मी शाम को लाइनमैन के साथ जाकर कार्य करने वाले थे, लेकिन इसी बीच पंडित बीघा गांव से लगभग 20–25 लोग आकर कथित रूप से उनके घर पर हमला कर दिए, जिससे जेठियारा गांव के एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी पंडित बीघा की ओर से दबंगई की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे इलाके में पहले से ही तनाव व्याप्त था।

घटना की सूचना मिलते ही परसविगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना को लेकर पंडित बीघा गांव की ओर से किसी ने कोई बयान नहीं दिया गया है, और न ही पुलिस की ओर से किसी गिरफ्तारी या स्पष्ट कार्रवाई की पुष्टि हुई है। मामला जांच के अधीन है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है जांच होने पर ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News