DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप का शुभारंभभावी युवा नेताओं के लिए नेतृत्व, जीवन कौशल और डिजिटल जागरूकता पर केंद्रित प्रशिक्षण

जहानाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत – जहानाबाद द्वारा तीन दिवसीय आवासीय भावी युवा नेताओं का बूट कैंप का आयोजन स्थानीय वाल किंग मैरेज हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया, शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. मुकेश कुमार, एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों मनीष गोयल, अमरनाथ कुमार, राजीव कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एस.आर.पी. रामप्रवेश तिवारी ने किया। अतिथियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवावस्था मानव जीवन की सबसे निर्णायक अवस्था होती है, जिसमें सकारात्मक सोच अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नकारात्मकता से दूर रहते हुए देश और समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने युवाओं को निम्नलिखित विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया:

  • हार्टफुलनेस व हृदय आधारित जीवनशैली
  • डिजिटल तकनीक का सदुपयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव
  • मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति
  • नेतृत्व कौशल और संबंध निर्माण की कला
  • वित्तीय साक्षरता, समावेशन एवं साइबर सुरक्षा
  • यूपीआई के उपयोग और सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट, माय भारत टी-शर्ट और कैप प्रदान की गई। इस मौके पर विक्रम कुमार गोपाल जी, विष्णु शंकर, सौरभ कुमार, शुभम कुमार, स्वीटी राज समेत सभी प्रतिभागी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Jehanabad News: ‘Mera Yuva Bharat’ launches three-day residential boot camp, training focused on leadership, life skills and digital awareness for future young leaders

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News