DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना का जहानाबाद जद(यू.) ने किया स्वागत

यह घोषणा मुख्यमंत्री जी की गरीबों, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है – दिलीप कुशवाहा

बिहार सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा का जहानाबाद जिला जनता दल यूनाइटेड ने हार्दिक स्वागत किया है। इस निर्णय को राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताते हुए जदयू जहानाबाद के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री जी की गरीबों, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार को एक नई दिशा देने का जो बीड़ा उठाया है, यह फैसला उसी विकास यात्रा का एक बड़ा पड़ाव है। अब राज्य के करीब 1.67 करोड़ परिवारों को हर महीने बिजली बिल का एक बड़ा हिस्सा माफ मिलेगा, जिससे उनके घरेलू बजट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह निर्णय न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि सामाजिक न्याय की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार पहले से ही सात निश्चय योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, नल-जल योजना, एवं महिला सशक्तिकरण जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा रही है। अब मुफ्त बिजली की योजना आम लोगों को राहत देने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और जागरूकता को भी बढ़ावा देगी।

जदयू जहानाबाद जिला इकाई इस निर्णय को लेकर उत्साहित है और इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर करेगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस योजना के लाभों से अवगत कराएंगे और सरकार की जनहितकारी नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करेंगे।
इस सराहनीय योजना पर जेडीयू पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, नरेन्द्र किशोर सिंह,चंद्रभानु कुशवाहा,मनोज पटेल,रजनीश कुमार बिक्कू,चंदन शर्मा,राजू निषाद,विनय विद्यार्थी,प्रेम कुमार पप्पू,रणधीर पटेल,रामप्रवेश कुशवाहा,राजेश शर्मा,अजीत शर्मा,मुकुल पटेल, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

Jehanabad News: Jehanabad JD(U) welcomed the plan of Chief Minister Nitish Kumar to give 125 units of free electricity

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News