सोम, अप्रैल 6, 2026

Bihar: नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम ने किया एलान

Nitish Kumar to Move to Rajya Sabha? 5 Names in Bihar CM Race

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को 100 यूनिट फ्री बिजली देने का एलान किया था। अब इसी को आगे बढ़ाते हुए नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा फैसला लिया। सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया कि बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। यह लाभ जुलाई 2025 के बिल से लागू होगा। इस योजना से बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की खपत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Nitish Kumar Big Announcement ahead Assembly Polls, 125 unit Electricity Free for Bihar
Nitish Kumar Big Announcement ahead Assembly Polls, 125 unit Electricity Free for Bihar


नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं, अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार इस कार्य में उचित आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सीएम नीतीश ने कहा कि इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि बिहार में अगले तीन वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन भी संभव हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी। इससे पहले सीएम नीतीश ने बिहार में अगले 5 सालों में 1 करोड़ रोजगान देने रकी बात कही थी। बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण करा रहा है, जिसे लेकर विपक्षी दल पुरजोर विरोध कर रहे हैं। बिहार मतदाता पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जा चुका है। वहीं, बिजली को लेकर की गई घोषणा का बिहार के लोगों ने स्वागत किया है। कई लोगों का मानना है कि मुफ्त बिजली और सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News