DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जनता दरबार में सुनी गईं 93 जन समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

समाहरणालय परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार, डीएम ने खुद सुनीं फरियादें

जहानाबाद जिला समाहरणालय परिसर में  आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस जन सुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी  अलंकृता पांडे ने की।

प्रत्येक  को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी शिकायतें व आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

आज के दरबार में कुल 93 मामलों की सुनवाई हुई। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त सभी शिकायतों को विधिवत पंजीकृत किया गया, वहीं अधिनियम से बाहर के मामलों के समाधान के लिए भी विभागों को निर्देश दिए गए कि शीघ्र कार्रवाई कर फरियादियों को राहत दी जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का निपटारा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

Jehanabad News: 93 public problems were heard in the public court, DM gave instructions for immediate solution

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News