DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Jehanabad News: मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
IMG_20250704_210710

दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम और एसपी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर छात्रों को किया सम्मानित

जहानाबाद जिले में  दैनिक भास्कर द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी  अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार ने की।

इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। डीएम और एसपी ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Digital Women Trust

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि आज सम्मानित हो रहे बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का अच्छा नागरिक बनना भी उतना ही जरूरी है।

डीएम ने कहा कि शिक्षक बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें बेहतर मुकाम तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के सामने अच्छा आचरण प्रस्तुत करें, क्योंकि बच्चों पर घर के माहौल और माता-पिता के व्यवहार का सीधा प्रभाव पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अभी तक ये सभी बच्चे अपने अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन अब जब वे बाहर जाकर पढ़ाई करेंगे, तब असली परीक्षा होगी। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे अनुशासन और अच्छे आचरण के साथ पढ़ाई करें और अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करें।

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के कई पदाधिकारी एवं जिले के पत्रकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Jehanabad News: Meritorious student felicitation ceremony organized, talents honored

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़