DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: लोजपा (रामविलास) की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर तैयारियां चरम पर

जहानाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर जिले भर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की जिला प्रभारी एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. इंदु कश्यप ने कहा कि “29 जून का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक होगा। यह रैली बहुजन समाज के अधिकारों, सम्मान और नेतृत्व की नई शुरुआत है। आज देश में बहुजन समाज का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है और पूरा देश एक मजबूत नेतृत्व की तलाश में है। राजगीर में होने वाली यह रैली बहुजनों के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।”
उन्होंने बताया कि “जहानाबाद जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग इस ऐतिहासिक रैली में शामिल होने के लिए राजगीर पहुंचेंगे। लोग इस रैली में भाग लेकर सामाजिक न्याय और बहुजन एकता के आंदोलन को नई दिशा देंगे।”
डॉ. इंदु कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “अब समय आ गया है कि बहुजन समाज अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करे। यह रैली बहुजन समाज के लिए नई रोशनी और नई दिशा लेकर आएगी।”
पार्टी के अन्य नेताओं ने भी कहा कि “रैली को सफल बनाने के लिए जिले के हर गांव, हर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है।”

Jehanabad News: LJP (Ram Vilas) press conference: Preparations for Bahujan Bhim Sankalp Sammelan are in full swing

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News