DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वार्ड 18 में पानी टंकी की सप्लाई ठप, तार चोरी से लोग परेशान

Jehanabad News: वार्ड 18 में पानी टंकी की सप्लाई ठप, तार चोरी से लोग परेशान
IMG_20250627_211016

जहानाबाद, शहर के वार्ड नंबर 18 में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। दरधा नदी के पास स्थित पानी टंकी का सप्लाई तार अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया है, जिसके कारण बीते कई दिनों से इलाके की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप है।

घटना 14 जून की रात की बताई जा रही है। सुबह जब पंप संचालक रौशन कुमार टंकी चालू करने पहुंचे, तो उन्हें सप्लाई लाइन के तार कटे हुए मिले। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत संबंधित ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Digital Women Trust

■ लोगों को झेलनी पड़ रही भीषण परेशानी

पानी सप्लाई ठप होने से वार्ड 18 के सैकड़ों परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। गर्मी और उमस के बीच पेयजल संकट ने लोगों की परेशानियों को दोगुना कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनी इस पानी टंकी से सप्लाई पहले से ही अनियमित थी और अब तार चोरी के बाद पूरी तरह बंद हो गई है।

■ नगर परिषद और ठेकेदार से की कई बार शिकायत

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और ठेकेदार से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि “हर दिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन न तो तार जोड़ा गया और न ही सप्लाई बहाल हुई।”

इलाके के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सप्लाई तार को जोड़कर पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही चोरी की इस घटना में शामिल दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।

Jehanabad News: Water tank supply stopped in ward 18, people troubled by wire theft

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़