जहानाबाद शहर के प्रमुख टाइल्स डीलर “टाइल्स किंग” में हिन्दवेयर इटालियन टाइल्स कलेक्शन की ओर से एक विशेष मेसन मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टाइल्स फिटिंग करने वाले राजमिस्त्रियों (मेसनों) ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने राजमिस्त्रियों को टाइल्स फिटिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और क्वालिटी वर्क के गुर बताए। साथ ही हिन्दवेयर के नवीनतम टाइल्स कलेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें डिज़ाइन, टिकाऊपन और विभिन्न स्थानों के अनुसार उपयोग के सुझाव शामिल थे।
मेसन मीट का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को आधुनिक निर्माण तकनीक से जोड़ना और उनके कार्य-कौशल को और बेहतर बनाना था। कम्पनी प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल ब्रांड और कारीगरों के बीच विश्वास मजबूत होता है, बल्कि ग्राहक को भी बेहतर गुणवत्ता मिलती है।
अंत में सभी प्रतिभागी राजमिस्त्रियों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट किट भी प्रदान की गई।
Jehanabad News: “Tiles King” Hindware Italian Tiles Collection organized Mason Meet in Jehanabad
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












