सीमित संसाधनों के बावजूद, किसान परिवार के बेटे ने रचा कीर्तिमान — विद्यालय में खुशी की लहर
जहानाबाद बाल विद्या मंदिर मंगल नगर बभाना जहानाबाद का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। विद्यालय के छात्र हर्ष राज ने NEET-UG 2025 में 5504वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय, शिक्षकों, और शहर का नाम रोशन किया है।
साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्ष के पिता श्री धीरज कुमार एक मेहनतकश किसान हैं, जबकि माता श्रीमती रूबी कुमारी एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिनाइयों के बावजूद हर्ष ने अपनी लगन, परिश्रम और धैर्य से यह मुकाम हासिल किया है
हर्ष राज शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने NEET की तैयारी पूरी निष्ठा के साथ की। हर्ष का सपना एक डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। हाल ही में सीबीएसई इंटरमीडिएट एग्जाम में हर्ष कुमार ने पुरे जिले प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय के चेयरमैन श्री अक्षय कुमार ने इस मौके पर कहा:
“हर्ष की सफलता छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। किसान परिवार से आने वाला यह छात्र आज लाखों युवाओं के लिए एक उदाहरण बन गया है। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”
विद्यालय के प्रचार्या कंचन माला कुमारी ने कहा “हमारे छात्र हर्ष राज की यह उपलब्धि बाल विद्या मंदिर की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र-शिक्षक के बीच मजबूत संबंध का प्रमाण है। हर्ष ने अपने दृढ़ निश्चय और अनुशासन से यह साबित किया है कि कोई भी कठिन परीक्षा ठान लेने पर आसान हो जाती है। यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।”
हर्ष के पिता श्री धीरज कुमार ने कहा:”मैंने अपने बेटे को खेतों में मेहनत करते हुए देखा है, लेकिन उसने कभी पढ़ाई से समझौता नहीं किया। आज उसका सपना सच हो रहा है, और यह हमारे लिए गर्व और आनंद का क्षण है।”
माता श्रीमती रूबी कुमारी ने बताई की”मैंने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया और उसके सपनों को अपना सपना बनाया। आज जो खुशी मिल रही है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।”
विद्यालय प्रबंधन ने बताया की है कि हर्ष राज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आगामी सप्ताह में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा और अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया जाएगा।
“हर्ष राज की यह सफलता सिद्ध करती है कि सच्ची लगन, सही मार्गदर्शन और माता-पिता का आशीर्वाद किसी भी सपने को हकीकत बना सकता है। बाल विद्या मंदिर को अपने इस रत्न पर गर्व है।”
Jehanabad News: Bal Vidya Mandir student Harsh Raj secured 5504th rank in NEET-UG 2025, brought pride to the school and the region
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












