DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: वर्दी की आड़ में शराब का कारोबार : 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ होमगार्ड गिरफ्तार”

शकूराबाद थाना पुलिस की चेकिंग में बड़ी सफलता

जहानाबाद/रतनी: जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने सतर्कता और सक्रियता का परिचय देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शकूराबाद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार होमगार्ड जवान को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना सोमवार की शाम शकूराबाद बाजार के घेजन मोड़ के पास की है, जहाँ थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद की ओर से आ रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी सवार युवक के पीठ पर लदे बैग की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए, क्योंकि बैग में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि बैग से कुल 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसमें रोयल स्टैग की 8 बड़ी बोतलें तथा ओल्ड हैविट की 7 बड़ी बोतलें शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 11 लीटर 250 मिली है।

गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड राज्य में पदस्थापित होमगार्ड जवान बंटी कुमार के रूप में की गई है, जो शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुरा निवासी शियाराम शर्मा का पुत्र है। वाहन चेकिंग अभियान एएसआई रामचन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा था।

फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Jehanabad News: Liquor business under the cover of uniform: Homeguard arrested with 15 bottles of English liquor”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News