DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: 17 जून से शुरू होगी बी.एड. द्वितीय वर्ष की परीक्षा, जिले के 800 विद्यार्थी होंगे शामिल

SS College Jehanabad

जहानाबाद जिले में बी.एड. द्वितीय वर्ष (सत्र 2023-25) की परीक्षा 17 जून से प्रारंभ होने जा रही है। यह परीक्षा एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद को परीक्षा केंद्र बनाकर आयोजित की जा रही है, जहां जिले के सभी नौ बी.एड. कॉलेजों के करीब 800 परीक्षार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रदर्शन करेंगे।

21 जून तक चलेगी परीक्षा, एक पाली में होगी आयोजन

परीक्षा प्रतिदिन एक ही पाली में आयोजित की जाएगी और 21 जून को समाप्त हो जाएगी। केंद्राधीक्षक सह कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एस.एस. कॉलेज की पहचान हमेशा अनुशासित और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए रही है।

उन्होंने भरोसा जताया कि परीक्षार्थी स्वयं भी अनुचित साधनों से बचेंगे और ईमानदारीपूर्वक परीक्षा देंगे।

परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी

सहायक परीक्षा नियंत्रक सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि

  • केंद्र पर अबाधित विद्युत और पेयजल आपूर्ति,
  • फर्स्ट एड,
  • और शौचालयों की सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह परीक्षा जिले के बी.एड. छात्रों के लिए न केवल उनकी शैक्षणिक योग्यता को साबित करने का मौका है, बल्कि ईमानदारी और अनुशासन का भी परिचायक बनेगी।

Jehanabad News: B.Ed. second year examination will start from June 17, 800 students of the district will appear

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News