DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पुलिस ने चलाया मादक पदार्थ विरोधी अभियान, 100 ग्राम स्मैक और 100 लीटर शराब बरामद, 8 गिरफ्तार

Jehanabad News: Police launched anti-drug operation, 100 grams of smack and 100 liters of liquor recovered, 8 arrested

जहानाबाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जहानाबाद में मादक पदार्थों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया गया। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान देर रात शहर के पंचमुहल्ला समेत कई इलाकों में चलाया गया।

अभियान के दौरान एक स्थान से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया, जबकि अन्य स्थानों से लगभग 100 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त सूचना के आधार पर की गई और मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का रुख बेहद सख्त रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगेगी।

Jehanabad News: Police launched anti-drug operation, 100 grams of smack and 100 liters of liquor recovered, 8 arrested

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News