डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट
- दिल्ली में प्रचंड गर्मी का सितम, आज 44 डिग्री रहा तापमान
- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 2026 में बनेगी NDA की सरकार: अमित शाह
- मैं रहता तो दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं- अमित शाह
- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड के अग्रिम इलाकों का किया दौरा, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया
- कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू नेता सुहास शेट्टी हत्याकांड की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी
- AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी को पत्र लिख दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग की
- मणिपुर के राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में सुरक्षा की समीक्षा बैठक की
- मणिपुर में अरामबाई तेंगगोल के सदस्यों की गिरफ्तारी पर विधायकों-सांसद ने राज्यपाल से की मुलाकात
- बेंगलुरु भगदड़ मामले में BJP विधायकों और एमएलसी का विधान सौधा के बाहर प्रदर्शन
- 11 सालों में संवैधानिक संस्थानों को मोदी सरकार ने किया निष्प्रभावी: तेजस्वी यादव
- देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जनादेश को नकारना जनता का अपमान
- देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 6133 पहुंचा, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 6 मरीजों की मौत
- पंजाब: ANTF की बड़ी कार्रवाई, जुगराज सिंह के तीन साथी विदेशी हथियारों के साथ हुए गिरफ्तार
यह भी पढ़े: बिहार की बेटी को मॉरीशस में सम्मान, हिंदी ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
डिजिटल वूमेन समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट – DW Samachar #dwsamachar #DailyUpdate #DWLatest #LatestNews #EveningNews #NewsUpdates #TodaysUpdate
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












