जहानाबाद, बिहार – परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन की जहानाबाद जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को उत्तरी दौलतपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज ओझा ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के जिला विस्तार, आगामी चुनावी तैयारियों तथा संगठन में नई जिम्मेदारियों के वितरण पर विचार करना था। इस दौरान राजीव रंजन द्विवेदी को नोएडा एवं दिल्ली एनसीआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, जहानाबाद जिला कमेटी में युवा उपाध्यक्ष, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कुर्था प्रखंड अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह संयोजक मनीष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव आशुतोष पांडे, जहानाबाद जिला अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, गया जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, प्रदेश कमेटी सदस्य नित्यानंद पाठक, युवा जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे, सुबोध पांडे, डॉ. विमल पांडे समेत कई अन्य संगठन प्रेमी एवं विप्र गण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन की एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग के मूल्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जहानाबाद जिले में संगठन के विस्तार हेतु विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Jehanabad News: Parshuram Seva Sahayata Foundation’s district committee meeting concluded in North Daulatpur
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












