DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: लोक अभियोजक पद का कार्यभार संभालते ही शारदानन्दन कुमार का हुआ भव्य स्वागत।

पुस्तकालय कक्ष में आयोजित समारोह में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जहानाबाद जिले की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शारदानन्दन कुमार ने लोक अभियोजक (Public Prosecutor) पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एक स्वागत समारोह का आयोजन जहानाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित पुस्तकालय कक्ष में दोपहर 12 बजे किया गया। समारोह में अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, सरकारी वकील सहित जिले के कई न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर  कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शारदानन्दन कुमार के लंबे अनुभव, कानून के प्रति उनकी गहरी समझ, सरल और सहयोगी स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अभियोजन पक्ष की कार्यप्रणाली में और अधिक गंभीरता, पारदर्शिता और दक्षता आएगी। कुमार ने समारोह के अंत में अपने कृतज्ञता भाव व्यक्त करते हुए कहा कि वे न्यायिक कार्यों को निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सहयोग के लिए समस्त न्यायिक समुदाय का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास और भी मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने में आयोजकों, अधिवक्ताओं और समस्त न्यायिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह एक सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

Jehanabad News: Shardanandan Kumar was given a grand welcome as soon as he took charge as Public Prosecutor.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News