DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर  निकाली गई जागरूकता रैली, ‘एक पौधा – एक वोट’ अभियान का हुआ शुभारंभ

जहानाबाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन जहानाबाद द्वारा मखदुमपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे नगर पंचायत मखदुमपुर कार्यालय से हुई, जहां जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

जागरूकता के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यालय से लेकर कृष्ण बंसी यमुने घाट तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

यमुने घाट पर “एक पौधा – एक वोट” अभियान की औपचारिक शुरुआत जिला पदाधिकारी महोदया ने की। उन्होंने नए मतदाताओं को पौधा भेंट कर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती दोनों समान रूप से जरूरी हैं। इसके उपरांत घाट परिसर में विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मतदाता जागरूकता को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की, जिसे स्थानीय लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों ने सराहा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Awareness rally taken out on World Environment Day, ‘One Plant – One Vote’ campaign launched

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News