अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने बटोरे स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
जहानाबाद यूनिक शोतो कान कराटे एसोसिएशन इंडिया (USKAI) की कराटे टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। आज टीम के जहानाबाद लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
USKAI के अध्यक्ष एवं मुख्य तकनीकी कोच क्योशी अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि टीम के हर खिलाड़ी ने पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा, “हम पहले ही कह चुके हैं कि खिलाड़ियों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका बेहद अहम होती है। जिस तरह से बच्चों ने मेहनत की है, उसी का यह सुखद परिणाम है।”
ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर से जुड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा:
- आस्था कुमारी कश्यप — स्वर्ण पदक
- अनन्या पर्वत एवं माही कुमारी — रजत पदक
- नैनसी कुमारी — कांस्य पदक
- हर्ष राज पाठक एवं संतोष कुमार — रजत पदक
- उत्कर्ष कुमार — कांस्य पदक
वहीं USKAI टीम से:
- अमीश तिवारी — स्वर्ण पदक
- कुणाल सिंह आर्य — रजत पदक
- गौरव कुमार वर्मा, विश्वसंस्कर ज्योति तथा दिव्या श्री — कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले रेफरी वेद प्रकाश रंजन एवं राजेश दास को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टीम के कोच क्योशी अन्नू शक्ति सिंह एवं टीम मैनेजर धीरज कुमार को भी सम्मानपूर्वक मोमेंटो प्रदान किया गया।
खिलाड़ियों के माता-पिता एवं स्कूल प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस सफलता ने जहानाबाद को खेल जगत में नई पहचान दिलाई है।
Jehanabad News: Karate players increased the pride of the district after returning, the team of Unique Shoto Kan Karate Association India was given a grand welcome
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












