जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार में रविवार को लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 103 पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसमें ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लकी ड्रा में पहला पुरस्कार फ्रिज, दूसरा वाशिंग मशीन और तीसरा कूलर था।
लकी ड्रा में पहला पुरस्कार जहानाबाद निवासी राहुल कुमार को मिला, जिन्हें फ्रिज प्रदान किया गया। दूसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन पूजा कुमारी को मिला, वहीं तीसरे पुरस्कार के रूप में कूलर अफ्शा प्रवीण को मिला।
चौथे पुरस्कार के तहत 10 लोगों को कुकर
पांचवे पुरस्कार में 20 लोगों को इलेक्ट्रिक आयरन
छठे पुरस्कार में 20 लोगों को हॉट पॉट
सातवें पुरस्कार के रूप में 50 लोगों को पानी की बोतल सेट प्रदान किए गए।
बॉम्बे बाजार के प्रोपराइटर ताहिर शेख ने बताया कि यहां प्रत्येक चार माह पर लकी ड्रा का आयोजन किया जाता है। एक हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को कूपन दिए जाते हैं, जिनका ड्रा बड़ी पारदर्शिता के साथ किया जाता है। इस बार का ड्रा सैकड़ों ग्राहकों की उपस्थिति में हुआ।
ताहिर शेख ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और भरपूर ऑफर दिए जाएं। त्योहारी सीजन में नया कलेक्शन और सभी वर्गों के लिए उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं।”
ब्रांच मैनेजर मो. रिजवान आलम ने बताया कि इस समय बॉम्बे बाजार में साड़ी और लहंगे पर 10% की छूट के साथ अन्य वस्तुओं पर 5% से 70% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही ₹12,000 की खरीदारी पर चांदी का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब फिर से ₹1,000 की खरीदारी पर कूपन देना शुरू हो गया है और अगला लकी ड्रा 17 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
पहले पुरस्कार के विजेता राहुल कुमार ने बताया, “हमें बॉम्बे बाजार की ओर से फैसल रहमानी का फोन आया कि हमारे नाम का कूपन फ्रिज के लिए निकला है। जब हम यहां पहुंचे तो कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से हमें पुरस्कार दिया गया। हमें बेहद खुशी है।”
पुरस्कार पाने वाले अन्य ग्राहकों ने भी बॉम्बे बाजार की विश्वसनीयता और गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि जब से यह बाजार अरवल मोड़ पर खुला है, तब से यह जहानाबादवासियों की पहली पसंद बना हुआ है।
इस कार्यक्रम में फैसल रहमानी, अरमान आलम, और मो. रिजवान आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मो. रिजवान आलम ने यह भी बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में आम जनता के लिए RO पानी और चना फल का मुफ्त वितरण भी किया जाता है, जो बॉम्बे बाजार की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
Jehanabad News: Lucky draw organized in Bombay Bazaar, 103 winners got attractive prizes
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












