DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डेढ़सैया गांव में लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान, सिंचाई कार्य ठप

Jehanabad News: डेढ़सैया गांव में लगातार ट्रांसफार्मर चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान, सिंचाई कार्य ठप
IMG_20250525_150112

जहानाबाद में चोरो का तांडव, अजीबोगरीब मामला आया सामने

दो हफ्तों के भीतर देढ़सैया गांव में दो ट्रांसफार्मर की चोरी से हड़कंप

Digital Women Trust

सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ने से किसान परेशान, चोरों को पकड़ने और सिंचाई व्यवस्था पुनः बहाल करने की मांग

जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित डेढ़सैया गांव के बधार इलाके में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। महज दो हफ्ते पहले हुए ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में अब तक कोई करवाई धरातल पर दिखते नजर आयी भी नहीं थी कि चोरों ने देढ़सैया गांव से दूसरा ट्रांसफार्मर भी चुरा लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों, खासकर किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी दी और बताया कि बीते कुछ दिनों में इलाके में ट्रांसफार्मर चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी पास के एक अन्य ट्रांसफार्मर की चोरी हो चुकी है। अब यह आखिरी बचा ट्रांसफार्मर भी चोरों ने उड़ा लिया, जिससे दर्जनों किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

गांव के किसान ने बताया, “अब खेतों में पानी देना मुश्किल हो गया है। गर्मी के मौसम में अगर फसल की सिंचाई नहीं हुई, तो भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।” उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर की बहाली और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग की।

वहीं अन्य किसान कौशलेंद्र कश्यप ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चोरी हुए ट्रांसफार्मर की घटना की सूचना काको थाने को और बिजली विभाग दोनो को दे दी गई थी पर कोई करवाई नही की गई, ना ही इसकी जांच के लिए कोई यहां आया है।

गर्मी के दिनों में बिजली आपूर्ति की समस्या और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो खेती के साथ-साथ रोज़मर्रा की ज़िंदगी भी बुरी तरह प्रभावित होगी।

पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और बिजली व्यवस्था की बहाली की मांग की है।

Jehanabad News: Villagers are troubled by the continuous incidents of transformer theft in Dedhsaiyya village, irrigation work stopped

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़