DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डीएवी पब्लिक स्कूल, का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

Jehanabad News: डीएवी पब्लिक स्कूल, का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन
IMG_20250513_195658

12वीं में 100% और 10वीं में 99.6% सफलता दर

विज्ञान, वाणिज्य और सभी प्रमुख विषयों में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Digital Women Trust

जहानाबाद डीएवी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए सीबीएसई की वर्ष 2025 की 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम और 10वीं में 99.6% पास प्रतिशत प्राप्त कर जिले और क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता की मिसाल पेश की है।विद्यालय के प्राचार्य श्री के. के. पांडेय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम वर्क, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल, जहानाबाद आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छूता रहेगा। यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में अखिल कुमार ने 93.6% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके बाद रोशिल राज ने 91.2% अंकों के साथ द्वितीय और लिशा कुमारी ने 85.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में जुही कुमारी ने 77.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाव्या शर्मा 77% अंकों के साथ द्वितीय और सौरव कुमार 73.0% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

10वीं कक्षा में भी डीएवी ने शानदार परिणाम दिया। कुल 99.6% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, जो विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता का परिचायक है। इस परीक्षा में अनुपम कुमार ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रियम राज ने 96.80% अंकों के साथ दूसरा और हर्षल श्रीधर ने 96.40% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
संस्कृत विषय में अर्चना कुमारी, कुमार प्रत्युष, हर्षल श्रीधर, राधेश शर्मा, अनुपम कुमार और हर्षल रंजन ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में प्रियम राज ने 100 अंक हासिल किए, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में हर्षल श्रीधर को पूर्ण अंक प्राप्त हुए। गणित में हर्ष राज ने 99 अंक अर्जित किए, जो उल्लेखनीय है। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने इस बेहतर परिणाम पर स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की मेहनत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Jehanabad News: DAV Public School, excellent performance in board exams

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़