DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा विपक्ष की बड़ी जीत, सामाजिक न्याय के लिये साबित होगा मील का पत्थर

  
केंद्र सरकार ने आज एक अहल फैसला लेते हुए पूरे देश मे जातिगत जनगणना करने की मंजुरी दे दी है। जाति आधारित गणना जनसँख्या जनगणना के साथ ही की जाएगी। इसमें लगभग दो वर्षों का समय लग सकता है और इसी वर्ष सितंबर महीने से जनगणना किये जाने की खबर है। इस फैसले के बाद जहां तमाम राजनीतिक पार्टियों में इस फैसले की क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। बीजेपी से राष्ट्र निर्माण का अहम फैसला बता रही है तो नीतीश कुमार की जदयू इसका स्वागत करते हुए बिहार सरकार की जीत बता रहे हैं। बिहार में राजद से इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए लालू यादव के दूरगामी सोंच की तारीफ कर रही है। वही कांग्रेस इसे राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत बता रही है, क्योंकि कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी ने हीं मोदी सरकार को इस फैसले के लिए झुकने पर मजबूर किया है।

वहीं जहानाबाद सदर विधायक सुदय यादव ने केंद्र सरकार द्वारा जनगणना करने के फैसले को पूरी विपक्ष की बड़ी जीत बताई है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ो गरीब शोषित वंचित वर्ग के हक और अधिकार दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल एकजुटता के साथ आन्दोलित थे जिसके चलते केंद्र सरकार को अगली जनगणना में जातिगत जनगणना शामिल करने पर मजबूर किया है। हालिया कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगाई गई जो स्वागत योग्य है इंडिया गठबंधन एवं देश शोषित वंचित वर्ग के  लिए एक बड़ी जीत है।


सुदय यादव ने कहा कि आप सभी को मालूम होगा कि कई दशक पहले से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय हेतु जातिगत जनगणना के बात को मुखर होकर उठाते रहे हैं। वह कहते थे की मोदी सरकार को कान पड़कर जातिगत जनगणना करा कर रहेंगे। आज उसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार को लालू जी जैसे सामाजिक न्याय के पुरोधा के सामने झुकना पड़ा।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता  तेजस्वी प्रसाद यादव एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल लगातार संसद ,विधान मंडल और जनसभाओं में जातिगत जनगणना की मांग करते रहें हैं। इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने लगातार कहते रहें हैं कि जब तक देश की जनसंख्या में हर जाति की सही भागीदारी का आंकड़ा नहीं होगा, तब तक “हक़ की लड़ाई अधूरी रहेगी।”

केंद्र सरकार के इस फैसले को तमाम विपक्ष दलों की चट्टानी एकता की बड़ी जीत  है और जनता की मांग के आगे सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। इससे समाज के हाशिए पर खड़े तबकों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी और सबका साथ, सबका विकास  मजबूती के साथ होगी। सरकार इसे  पारदर्शिता और निष्पक्षता से लागू करे ये देश की तमाम वर्गों की जन- जन की उम्मीद है ।

Jehanabad News: The announcement of caste census by the central government is a big victory for the opposition, it will prove to be a milestone for social justice

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News