DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव धूमधाम से संपन्न, विप्र समाज ने लिया सनातन धर्म रक्षा का संकल्प

जहानाबाद गोडसर ग्राम में भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समिति के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य प्रो. डॉ. अखिलेश पांडेय ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके धर्म रक्षक कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, विनायक पाठक ने विप्र समाज से सनातन धर्म के संरक्षण और प्रसार के लिए पूर्ण निष्ठा से आगे आने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के संयोजक मुचकुंद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम लोक कल्याण और न्याय की स्थापना के लिए इस धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने बताया कि त्रेता युग में उन्होंने भगवान राम को धनुष प्रदान किया और द्वापर युग में भगवान कृष्ण को चक्र दिया। भगवान परशुराम अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं और आज भी तपस्या में लीन हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र उपाध्याय ने की। इस अवसर पर कौशलेंद्र पांडेय, सतीश तिवारी, राधाकृष्ण उपाध्याय, शैलेन्द्र उपाध्याय, राजकुमार, तमन उपाध्याय, बिरजू तिवारी, रमाकांत तिवारी, रवि रंजन पांडेय, रामाधार उपाध्याय और कृष्ण उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में विप्र परिवारों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Jehanabad News: Lord Parshuram Prakatotsav concluded with great pomp, Brahmin community took a pledge to protect Sanatan Dharma

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News