DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: चोरों ने मचाया उत्पात, बंद मकान को बनाया निशाना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में लाखों की संपत्ति चोरी

जहानाबाद  जिले में इन दिनों चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में धावा बोलते हुए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के गहने, कपड़े और नगदी की चोरी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार गया में निवास करता है और रविवार को जब वे अपने गांव स्थित मकान लौटे तो घर का नजारा देख दंग रह गए। मेन गेट का ताला खोलने के बाद जब घर के भीतर प्रवेश किया, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर का यह हाल देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और वे अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Jehanabad News: Thieves created a ruckus, targeted a closed house, property worth lakhs stolen in Newari village of Makhdumpur police station area

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News