DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, स्काउट-गाइड कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि

Jehanabad News:आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, स्काउट-गाइड कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि
IMG_20250427_183535

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को स्काउट-गाइड ने दी श्रद्धांजलि

जहानाबाद (ब्यूरो)। आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर, जहानाबाद में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Digital Women Trust

प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित सभी कैडेट्स ने आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए आतंकवाद के समूल नाश का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मौजूद जिला बाल संरक्षण इकाई के चाइल्ड एजुकेटर हरिशंकर कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निहत्थे निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाना अमानवीय और शर्मनाक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की।

मौके पर कंपनी कमांडर खुशी कुमारी, दलनायक गौतम कुमार समेत दर्जनों स्काउट-गाइड कैडेट्स ने मृत आत्माओं की शांति के लिए नमन किया और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

सभा का माहौल गमगीन रहा और सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Jehanabad News: Demand for strict action against terrorists, Scout-Guide cadets paid tribute

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़