जहानाबाद: गांधी मैदान स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज नए शैक्षणिक सत्र 2025–26 का रंगारंग आगाज हुआ। इस मौके पर विद्यालय परिसर में वेलकम सेरेमनी एवं फन डे का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने दिन भर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज़ में हुई, जहां बच्चों का स्वागत टीका और पुष्पों से किया गया। शिक्षकों द्वारा खास तौर पर बच्चों के लिए ‘पहाड़ के रूप में गिफ्ट’ तैयार किया गया, जिसे पाते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान की लहर दौड़ गई।
बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण प्रवाल ने बताया कि यह आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मित्रता, खेलकूद और आपसी मेलजोल का महत्व समझाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बच्चों को एक ऐसा माहौल देना है जहां वे खेल-खेल में सीखें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। हम बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करते हैं — वो भी संस्कारों और खुशियों के साथ। उन्होंने कहा कि ‘आज हम तीन प्रकार के बच्चों का स्वागत कर रहे है, पहला वैसे बच्चे जो इसी विद्यालय के हैं और पुरानी कक्षा से नई कक्षा में आये हैं। दूसरे जो दूसरे स्कूलों से हमारे स्कूल में आये हैं और तीसरे जिनकी स्कूल आज से प्रारंभ हो रही है।
इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं — शिक्षा श्रीवास्तव, रंजू कुमारी, साभी श्रीवास्तव, स्वाती कुमारी, अनीशा कुमारी, निवेदिता कुमारी और साइमा हमन ने मिलकर बच्चों के लिए विशेष तोहफे तैयार किए। बच्चों ने इन उपहारों को बड़े उत्साह से ग्रहण किया और शिक्षकों का धन्यवाद किया। बच्चों के माता-पिता ने बचपन प्ले स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक डिजिटल तकनीकों का समावेश करके बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करता है। एक अभिभावक ने कहा, “यह स्कूल पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा बनाता है।”
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












