DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: बबुल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Gaya News: बबुल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
IMG_20250408_202215

बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। यह घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के मटुआटांड़ गांव के पास की है, जहां सोमवार की सुबह एक बबुल के पेड़ से लटकता शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान गया जिले के परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तापी गांव निवासी अशोक चौहान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक सोमवार की सुबह अपने घर से खेत में गेहूं की कटनी करने की बात कहकर निकला था। लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो उठे।

परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। देर शाम ग्रामीणों को मटुआटांड़ के पास एक बबुल के पेड़ से लटकता शव दिखाई दिया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Digital Women Trust

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शरीर की जांच की और आसपास से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक शव की स्थिति और जिस तरह से वह पेड़ से लटका हुआ था, उसे देखते हुए यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि अभिषेक काफी सीधा-सादा युवक था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वे इस बात पर हैरान हैं कि वह ऐसा कदम कैसे उठा सकता है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़