DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News राशन कार्ड के ekyc हेतु लाभुकों के लिए किया जा रहा है विशेष शिविर का आयोजन

जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निदेशों के आलोक में जिले में लंबित ekyc में कमी लाने हेतु सभी प्रखंडों में फेशियल ekyc एवं ekyc के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज दिनांक 20 मार्च को हुलासगंज प्रखंड के विभिन्न लक्षित जन प्रणाली केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इन शिविरों एवं आपूर्ति निरीक्षकों द्वार किए जा रहे भ्रमण के दौरान राशन कार्ड के लाभुकों को ekyc तथा फेशियल ekyc की प्रक्रिया को समझाया गया , जिससे कि वे 31 मार्च के पूर्व ekyc पूर्ण कराते हुए खाद्यान्न उठाव का लाभ उठा सके।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती वन्दना कुमारी द्वारा जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अनुरोध किया गया है कि अपने राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की आधार सीडिंग दिनांक 31.03.2025 तक अनिवार्यतः करा लें। इसके लिए प्रत्येक सदस्य देश के किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर संधारित ePoS यंत्र के माध्यम से निःशुल्क आधार सीडिंग (eKYC) करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वर्तमान में Facial e-KYC की सुविधा भी आरंभ कर दिया गया है, जिसके द्वारा कोई भी लाभुक अपने मोबाईल फोन से किसी भी स्थान से Mera e-KYC app तथा AadhaarfaceRD app के माध्यम से अपना e-KYC कर सकते हैं।

यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग दिनांक 31.03.2025 तक नहीं की जाएगी, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से दिनांक 01.04.2025 के प्रभाव से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लाभुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News