DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 20 मार्च 2025

Digital Women Trust

दिन – गुरूवार

मेष

आज किसी नए काम की प्लानिंग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनरशिप में यदि आप काम करते हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार में अपनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ

आज कुछ बातों को लेकर आपको सामंजस्य बनाना होगा। परिवार में मतभेद की स्थिति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

मिथुन

सेहत का ख्याल रखें। गलत लोगों से दूर रहें। व्यापार में निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच कर लें। जीवन में आज कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। आज कुछ पुराने विवाद सामने आएंगे, जिस कारण कुछ समझौते करना पड़ सकते हैं।

कर्क

आज अपने खास लोगों के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाही सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। अत्यधिक भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपने खास मित्र के यहां जाना होगा। किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से मन आनंदित रहेगा।

कन्या

मन अशांत रहेगा, जिस कारण बड़े डिसीजन लेने में फेल हो सकते हैं। इस समय हर चीज सोच-विचार कर करें। समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है। परिवार में आपसी टकराव हो सकता है।

तुला

कुछ नया करने का विचार मन में चल रहा है, जिस कारण अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही प्लानिंग की हर बात सीक्रेट रखें। आप किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा लाभ अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आज किसी अपने व्यक्ति के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।

धनु

आज विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपका विरोध कर सकता है। सावधान और सतर्क रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में परेशानी आ सकती है। घर में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर

दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में अभी परिवर्तन करने से बचें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अनजाने लोगों से दूर रहें।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लेनदेन सोच-विचार कर करें। नए कामों को लेकर समस्या आएगी। वाणी पर संयम रखें।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर प्राप्त हो सकता है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण मन अशांत रहेगा।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़