DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जल संरक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

जहानाबाद, 19 मार्च: एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में आईक्यूएसी के तत्वावधान में जल विज्ञान उत्सव के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी 22 मार्च, विश्व जल दिवस तक चलेगा।

आज आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “जल संरक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ और चुनौतियाँ” रहा। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण में ए.आई. तकनीकों के संभावित लाभ और उससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहा स्वरूप ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जल गुणवत्ता निगरानी, स्मार्ट सिंचाई, तथा जल उपभोग पैटर्न के विश्लेषण में उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने इसके क्षेत्र में अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता कुमारी ने कहा कि ए.आई. के माध्यम से जल संसाधन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

प्रतियोगिता में बिट्टू कुमार ने प्रथम स्थान, शुभम कुमार ने द्वितीय स्थान, और सलोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक नीरज कुमार ने जल संरक्षण पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में प्रो. मनु भूषण सिन्हा, अनिल कुमार द्विवेदी, प्रेम कुमार सहित कई प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News