✅ बिहार में मुखिया-सरपंच को अब हर महीने मिलेगा भत्ता!
✅ ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी खबर: भत्ता भुगतान प्रणाली में सुधार
✅ ग्रामीण इलाकों में साफ पेयजल के लिए मार्क-4 चापाकल लगेंगे
✅ पंचायती राज विभाग ने लिया बड़ा फैसला, जानें पूरी जानकारी
बिहार में जल्द हीं विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने मुखिया सरपंच से भी जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों को तय नियत मासिक भत्ता अब हर महीने मिलेगा।
अब तक इन्हें मासिक भत्ते का भुगतान अप्रैल, जुलाई और नवंबर में विभाग द्वारा किया जाता है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विभाग ने भुगतान प्रणाली को पारदर्शी बनाते हुए जिला पंचायत कार्यालय के लेखापाल को मेकर, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को चेकर और जिला पंचायत राज पदाधिकारी को एप्रूवर के तौर पर नामित किया है।
इसके साथ हीं राज्य में अब हाट, बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने जिला परिषद से भी चापाकल लगाने का निर्णय लिया है। मार्क-4 श्रेणी के चापाकल लगाने को कहा गया है।
बता दें कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर प्राप्त ‘टाइड’ अनुदान की राशि से जिला परिषद द्वारा कराये जा रहे कामों में अब चापाकल योजना को भी जोड़ा जा रहा है। जिला परिषद पीएचईडी से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर सकेगा।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
✅ Bihar Panchayat Allowance 2025
✅ Bihar Mukhiya Sarapanch Monthly Salary
✅ Panchayati Raj Updates Bihar
✅ Bihar Hand Pump Installation Scheme
✅ Bihar Village Development News
✅ Bihar Government Schemes 2025
✅ Clean Drinking Water in Bihar
✅ Bihar Panchayat News Today
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












