मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बड़ा हादसा सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार करीब दोपहर 3:00 बजे खदान के एक फेज का स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। इस हादसे में अभी तक तीन मजदूरों की मौत हुई है। हादसे के बाद खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वहीं इस हादसे की जानकारी होते ही बैतूल के डीएम नरेंद्र सूर्यवंशी एसपी निश्चल झारिया WCL के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हादसा खदान के मुहाने से तीन 300 मीटर अंदर हुआ है। रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है। राहत दल खदान के अंदर पहुंचकर बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी बैतूल में ऐसे हादसों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है। बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने इस घटना की पुष्टि की है और खुद छतरपुर-1 खदान पर पहुंच गए हैं।
तीन मजदूरों की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोयला खदान में छत गिरने के बाद मलबे के नीचे से निकाले गए तीन डब्ल्यूसीएल श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में से 2 स्थानीय थे, जबकि तीसरा व्यक्ति पड़ोसी छत्तीसगढ़ के कवर्धा का था। उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















