राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अभी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं । बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे जारी करके एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जा चुका है। संभावना है कि कि होली के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। पिछले साल, बीएसईबी कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी को संपन्न हुई थी और रिजल्ट 40 दिनों के अंतराल के बाद 23 मार्च को घोषित किए गए थे। 2023 में भी, परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई और परिणाम 38 दिनों के अंतराल के साथ 21 मार्च को घोषित किए गए।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद है कि रिजल्ट 20 से 25 मार्च, 2025 के बीच पोर्टल पर रिलीज कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से 12वीं या 10वीं रिजल्ट की डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि, बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से सीबीएसई सहित अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे पहले नतीजे जारी कर रहा है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इंटर की परीक्षाओं के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें 6,41,847 छात्राएं व 6,50,466 छात्र शामिल थे। यहां पास होने के लिए छात्रों के हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम अंक आते हैं तो छात्रों को फेल माना जाएगा। यह उम्मीद की जा सकती है कि बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 कला, वाणिज्य और विज्ञान धाराओं के परिणाम मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा। हालांकि। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें। अब स्टडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












